भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के लिए साल 2018 किसी बुरे सपने की तरह था। दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर माने जाने वाले धोनी के बल्ले से पूरे साल वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं निकला। इसके साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी 80 से नीचे का था। इसी वजह से लगातार उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे थे।
2019 की शानदार शुरुआत

महेंद्र सिंह धोनी के लिए 2018 जितना खराब था, 2019 की शरुआत उतनी ही बेहतरीन रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल की अपनी पहली वनडे सीरीज के तीनों मैचों में धोनी के बल्ले से अर्धशतक निकला।
पहले मैच में उन्होंने 96 गेंद में अर्धशतक बनाया था और इसी वजह से आलोचकों के निशाने पर भी आये थे। उसके बाद अगले दोनों मैचों में नाबाद अर्धशतक बनाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई।
एमएसके प्रसाद ने दिया बयान

महेंद्र सिंह धोनी को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। उनके प्रदर्शन और विश्व कप में खेलने को लेकर स्पोर्ट्स्टार से बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा
“मैं माही को ऑस्ट्रेलिया में रन बनाता देखकर और उनकी बल्लेबाजी के प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतना देखकर बिल्कुल खुश हूं। मैंने हमेशा यह भी कहा है कि वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं।”
विराट और धोनी के तालमेल पर रखी राय

महेंद्र सिंह धोनी मैच के दौरान लगातार कप्तान विराट कोहली की मदद करते देखे जाते हैं। फील्डिंग लगाने यह रणनीति के लिए विराट धोनी के पास ही जाते हैं। मुख्य चयनकर्ता ने आगे कहा
“वह बेहद अनुभवी हैं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को शांत करने की क्षमता भी है। विराट और माही के बीच की केमिस्ट्री बड़े इवेंट में टीम की मदद करने वाली है और मैं खुले तौर पर कह सकता हूं कि उनके बीच एक दूसरे के लिए बहुत सम्मान है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में महत्व बताते हुए एमएसके प्रसाद ने कही बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.