विश्व कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज के लिए टीम का चुनाव हो गया है. भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया है. वहीँ जडेजा को भी टीम में मौका नहीं मिला है. खलील अहमद को भी वनडे टीम में कोई जगह नहीं मिली है.
भारतीय टीम में के एल राहुल की वापसी हुई है. वहीं ऋषभ पंत को भी एक बार फिर वनडे टीम में बुलाया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 24 फरवरी को खेला जाएगा. दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर किए जाने से सभी हैरान हैं. टी-20 टीम में एक उमेश यादव की भी वापसी हुई है.
इस तेज गेंदबाज को टीम से निकाला गया

भारतीय टीम में इस समय तीन गेंदबाजों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेशवर कुमार. विश्व कप इंग्लैंड में होने वाली है जिसको देखते हुए टीम में चौथे गेंदबाज की जरूरत दिख रही है. खलील अहमद अभी कुछ दिन पहले तक टीम के तीसरे प्रमुख गेंदबाज माने जा रहे थे.
लेकिन शमी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पहले वो चौथे प्रमुख गेंदबाज बने. अब तो टीम से बाहर ही हो गए हैं.
खलील की जगह सिद्धार्थ कौल को मिली टीम इंडिया में जगह

सिद्धार्थ कौल को वनडे दो वनडे मैचों की टीम में शामिल किया गया है. इसके बाद वे बाकी के तीन मैचों में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार टीम में वापसी करेंगे. भुवनेश्वर कुमार को टी20 टीम में भी शामिल नहीं किया गया है. उन्हें पहले दो वनडे मैचों की टीम से भी बाहर रखा गया है. खलील अहमद को दोनों ही टीमों में जगह नहीं दी गई है.

अगर भारतीय टीम को इस खिलाड़ी पर भरोसा नहीं था. तब इनको इतने मौके क्यों दिए. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई आखिरी टी-20 सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज कल तक था विश्व कप खेलने का प्रबल दावेदार, अब टीम से हुआ बाहर appeared first on Sportzwiki.