स्पोर्ट्स डेस्क। बताया जा रहा है कि हाल ही में भारतीय टीम हिस्सा रहें क्रिकेटर अशोक डिंडा को सोमवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोलकाता में ईडन गार्डन्स में चेहरे पर चोट लग गई। जिसके बाद बताया जा रहा है कि अशोक डिंडा को चोट लगने के तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ईडन गार्डंस में सोमवार को टी20 अभ्यास मैच के दौरान सिर पर चोट लग गई। कहा जा रहा है कि मैच में डिंडा जब अपनी ही गेंद पर कैच लपक रहे थे तब उनको सिर पर चोट लग गई।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि चोट लगने के बाद उनको मैदान से बाहर लाया गया उसके बाद डिंडा को एक्स-रे और स्कैन के लिए भेजा गया। इसके बाद कहा जा रहा है कि किसी रह की कोई चिंता बात नही है। साथ ही आपको बता दे कि डिंडा मैदान से बाहर जाते समय स्थिर दिखाई दिए थे। कहा जा रहा है कि डिंडा टीम कंसल्टेंट वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में बंगाल टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। और घटना के समय में वह बल्लेबाजी कर रहें है वीरेंद्र विवेक सिंह को गेंदबाजी कर रहें थे। आपको बता दे कि अशोक डिंडा काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहें है।
आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके अशोक डिंडा घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में पुणे के लिए खेले हैं। साथ ही आपको बता दे कि वह इससे पहले बैंगलोर, दिल्ली, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेले चुके है। 34 वर्षीय डिंडा ने हाल ही खत्म हुई रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए सबसे ज्यादा 28 विकेट लिए।
ये भी पढ़े:
ICC टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, कुलदीप यादव को हुआ फायदा
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज भंडारी पर हॉकी-रॉड और लाठी-डडों से हमला, हॉस्पिटल में भर्ती
जब धोनी ने किया तिरंगे का सम्मान, दिल छू लेगा वीडियो
Herald