केकेआर के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा, पिछले चार महीने से चोटिल थे. उन्हें टखने की चोट थी. अपने टखने की सर्जरी से उबरने के बाद वह वापस क्रिकेट के मैदान पर आ गए हैं. गुरूवार को रॉबिन उथप्पा ने अपनी घरेलू टीम सौराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला और 31 गेंदों पर 46 रन की एक शानदार पारी भी खेली. उथप्पा ने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके व 2 छक्के लगाये.
मैं अब पूरी तरह से ठीक

मैच के बाद रॉबिन उथप्पा ने मीडिया से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “मैं अब पूरी तरह से ठीक हूँ और सही जगह पर हूँ. चोट से गुजरना, और फिर उसकी सर्जरी कराना मेरे चुनौती पूर्ण जरुर रहा, लेकिन मैंने इस बीच बहुत कुछ सीखा.”
मैदान पर अपनी वापसी से हूँ खुश

रॉबिन उथप्पा ने मीडिया से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “मुझे अपने टखने में पिछले तीन चार साल से दिक्कत रही है. पर सर्जरी के बाद मैं अपने टखने को काफी अच्छा महसूस कर रहा है और एक बार क्रिकेट के मैदान पर अपनी वापसी से खुश हूँ.
मैं लम्बे समय बाद वापसी कर रहा था, इसलिए मैं चाहता था, कि मैं क्रीज पर कुछ समय बिताऊ, मुझे वास्तव में लगा कि मैंने बेहतर बल्लेबाजी की है.”
बता दें, कि रॉबिन उथप्पा ने केकेआर की अकादमी में एक महीना बिताया. जहां उन्होंने अकादमी के कोच अभिषेक नायर की निगरानी में जमकर अभ्यास किया और अब वह पूरी तरीके से सही है.
भारत की टीम से पिछले काफी समय से चल रहे हैं बाहर

आपकों बता दें, कि रॉबिन उथप्पा पिछले काफी समय से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था. तब से उन्हें भारत की टीम में जगह नहीं मिल पाई है.
उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मैच और 13 टी-20 मैच खेले है. उन्होंने अपने खेले 46 वनडे मैचों में 25.94 की औसत से 934 रन बनाये हुए हैं. वहीं 13 टी-20 में उन्होंने 24.90 की औसत से 249 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मैं अब पूरी तरह से ठीक हूँ और सही जगह पर : रॉबिन उथप्पा appeared first on Sportzwiki.