Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिला मौका, इन्हें होना पड़ा निराश

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज और दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। ​ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की वापसी हो गई है।

वहीं, टीम चयन से पहले कयास लगाए जा रहे ​थे कि रोहित को आराम दिया जाएगा। लेकिन रोहित शर्मा को आराम नहीं दिया गया। वहीं विराट कोहली के साथ—साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में वापसी हो गई है। वहीं, कॉफी विद करण प्रकरण में फंसे केएल राहुल को टीम भी वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया। नए चेहरे की बात करें तो मयंक मार्केंडेय को मौका मिला है। मयंक टी-20 टीम में खेलेंगे।

चयनकर्ताओं ने वन-डे टीम से दिनेश कार्तिक को बाहर रखा हैं और ऋषभ पंत को वनडे में मौका मिला है। वहीं, टी20 टीम में महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत तीनों विकेटकीपर को शामिल किया गया है। पांच वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती दो मैचों के लिए भुवनेश्वर कुमार की जगह सिद्धार्थ कौल को जगह मिली है। कंगारू और भारत के बीच इस 24 फरवरी को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

कंगारू टीम के खिलाफ टी20 और वनडे टीम इस प्रकार हैं :

टी20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

पहले और दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया: विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल केएल राहुल

आखिरी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया: विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी,हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, केएल राहुल और ऋषभ पंत