आईपीएल 2019 के पहले दो सप्ताह का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को खेला जायेगा। दो साल तक सस्पेंड रहने के बाद चेन्नई ने पिछले साल वापसी में शानदार प्रदर्शन किया। टीम फाइनल मुकाबले में हैदराबाद को हराकर तीसरी बार विजेता बनी।
सुरेश रैना ने टीम की खासियत बताई

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी 30 साल से ऊपर के हैं लेकिन इसके बावजूद टीम ने आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए टाइम्स नाउ से कहा
“मुझे लगता है कि सीएसके में एक टीम के रूप में काम करने की मजबूत क्षमता है। हम लंबी और ठोस साझेदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, हमारे पास प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स हैं। हम एक-दूसरे की क्रिकेट शैलियों में अच्छी तरह से ढालने में सक्षम हैं। एमएस धोनी में दबाव में शांत रहने की क्षमता है और सीएसके की सफलता में इसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है।”
रैना टीम के अभिन्न अंग

सुरेश रैना चेन्नई टीम के अभिन्न अंग हैं। सस्पेंड हुए दो साल छोड़ दें तो वह लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके साथ ही रैना के करियर के लिए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होने वाला है। अपने और ड्रेसिंग रूम के बारे में सुरेश रैना ने कहा
“मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं और अभ्यास सत्र के लिए नेट पर काफी समय बिता रहा हूं। टीम की ड्रेसिंग रूम में क्या होता है, यह ड्रेसिंग रूम में ही रहना चाहिए।”
चेन्नई के फैन्स को दिया मैसेज

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे चहेती टीमों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी की वजह से दूसरे टीम के मैदानों पर भी उन्हें काफी सपोर्ट मिलता है। फैन्स को मैसेज देते हुए सुरेश रैना ने कहा
“आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद, चीयर और निष्ठा। इसे ऐसे ही फैलते रहो।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सुरेश रैना ने बताया, चेन्नई सुपर किंग्स कैसे हर सीजन करती है बेहतरीन प्रदर्शन appeared first on Sportzwiki.