Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान खान को सबक सिखाने के लिए, सौरव गांगुली ने उठाया कठोर कदम, लिया ये फैसला

पुलवामा हमले के बाद से ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पाकिस्तान से काफी गुस्से में है. वह इंडिया टीवी से बात करते हुए अपने एक बयान में स्पष्ट रूप से कह चुके है, कि भारत को पाकिस्तान के साथ विश्व कप 2019 में 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले मैच में नहीं खेलना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा था, कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि किसी भी तरह का खेल नहीं होना चाहिए.

ये शब्द कहे थे सौरव गांगुली ने 

सौरव गांगुली ने अपने बयान में कहा था, कि

“मैं इस बात से बिल्कुल सहमत हूँ, कि पाकिस्तान के साथ हमें विश्व कप में नहीं खेलना चाहिए. मैं यह भी कहूँगा, कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हॉकी, फुटबॉल व अन्य खेल भी हमें पाकिस्तान के साथ बिल्कुल नहीं खेलने चाहिए.”

इमरान खान की तस्वीर (सीएबी) से हटाने का फैसला 

इसी बीच सौरव गांगुली एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. दरअसल, वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) से इमरान खान की तस्वीर को हटाने का विचार कर रहे हैं.

सौरव गांगुली से जब यह पूछा गया, कि क्या क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष के रूप में, वह सीएबी कार्यालय से इमरान खान की तस्वीर हटाएंगे, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

“हम इस पर बहुत जल्द फैसला लेंगे.” 


सीसीआई ने भी इमरान खान की तस्वीर को था ढका

क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया (सीसीआई) ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर को पर्दे से ढक दिया था.

1992 विश्व कप विजेता कप्तान होने के नाते भारत के कई बड़े क्रिकेट एसोसिएशन में इमरान खान की तस्वीरें लगी है, लेकिन अब देश पुलवामा हमले के बाद आये उनके बयान से गुस्से में है.

पुलवामा हमले के बाद उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, कि

 

“हमले में पाकिस्तान का कोई भी हाथ नहीं है. अगर भारत के पास पाकिस्तान के खिलाफ कोई सबूत है, तो वह पाकिस्तान को दे, पाकिस्तान सबूतों के आधार पर कार्यवाही करेगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इमरान खान को सबक सिखाने के लिए, सौरव गांगुली ने उठाया कठोर कदम, लिया ये फैसला appeared first on Sportzwiki.