Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में बताया अंतर, इन्हें माना बेहतर

भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई है। उसके पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलना है। भारत ने इस साल की शुरुआत शानदार की है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उसके घर में ही वनडे सीरीज में मात दी थी। इस सीरीज में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टीम की कप्तानी की।

कप्तानी पर दिनेश कार्तिक ने दिया बयान

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा तीनों की कप्तानी में खेला है। तीनों के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा

“एमएस एक कप्तान के रूप में बहुत सहज हैं। वह इस फील्ड में पल भर में कई फैसले लेते हैं। दूसरी ओर, विराट बहुत आक्रामक है, विपक्ष की चुनौती लेना पसंद करता है। वह बेहद आत्मविश्वासी है और लगातार एक बल्लेबाज और एक लीडर के रूप में बार उठ रहा है।”

रोहित के बारे में भी कहा

दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस में मुंबई इंडियंस और फिर भारत के लिए भी खेला है। रोहित की कप्तानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

“उसके बाद रोहित है। वह हमेशा अपना होमवर्क करता है, बहुत रणनीतिक है। अपने गेंदबाजों के साथ लगातार बात करता रहता है है, बल्लेबाजों के साथ भी बात करता है। वह एक कप्तान के रूप में अपने दृष्टिकोण को अच्छी तरह से जानता है।”

विश्व कप में कार्तिक की जगह पर सवाल

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत के 12-13 खिलाड़ी पक्के हैं, लेकिन उसमें दिनेश कार्तिक का नाम नहीं है। कार्तिक ने वनडे मैचों में मिले मौके का फायदा नहीं उठाया। यही वजह है कि उनकी जगह पर सवाल बना हुआ है।

कार्तिक के अलावा ऋषभ पन्त भी विश्व कप के रेस में बने हुए है। दोनों में से किसी एक को ही मौका मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज दोनों ही खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में बताया अंतर, इन्हें माना बेहतर appeared first on Sportzwiki.