Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय दे रहे धोनी को संन्यास लेने की सलाह, तो अब ग्लेन मैक्सवेल ने कही दिल छु जाने वाली बात

ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच हुए वाइजैग टी20 मैच के पहली पारी में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह हार दर्शकों को काफी नागवार गुजरा। फैन्स महेन्द्र सिंह धोनी की खुलकर आलोचना पर उतर आए हैं। लेकिन कई खिलाड़ी धोनी को लेकर हो रहे इस आलोचना को बर्दाश्त नहीं कर पाए और समर्थन में उतर गए हैं।

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह और ग्लेन मैक्सवेल ने धोनी के निर्णय को सही बताया है।

भारतीय पारी के दौरान आखिरी ओवरों में सिंगल ना लेने की धोनी की रणनीति फैंस के गले नहीं उतरी, लेकिन जसप्रीत बुमराह और ग्लेन मैक्सवेल ने इसे सही बताया।

दरअसल, मैच के आखिरी ओवर में महेन्द्र सिंह धोनी ने सिंगल रन नहीं लिया था। धोनी की ये रणनीति दर्शकों और फैन्स को पसंद नहीं आयी। इसके बाद धोनी को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, टी20 मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रेस बुमराह ने धोनी के समर्थन में बोलते हुए कहा कि वह खेल को अंतिम तक ले जाने की कोशिश करते रहे। उनकी रणनीति कहीं से भी गलत नहीं थी।

जसप्रीत बुमराह ने किया धोनी के फैसले का बचाव

बुमराह ने कहा कि

“भारतीय टीम 15-20 रन से पीछे थी। इसके बाद भी विरोधी टीम से मैदान में लड़ने का एक अच्छा स्कोर धोनी ने दिया। भारत के पास कुछ और भी ऐसा था, जिसकी बदौलत मैच जीता जा सकता था। ऐसे में धोनी की आलोचना करना गलत है। उन्होंने जो भी रणनीति बनाई थी वह सही था।”

मैक्सवेल ने भी किया धोनी का समर्थन

मैक्सवेल ने भी अपनी बात रखते हुए धोनी की रणनीति को सही कारार दिया। उन्होंने कहा कि

“परिस्थितियों के हिसाब से उन्होंने जो भी निर्णय लिया वह सही था। वह अपने पास ही स्ट्राइक रखने की कोशिश कर रहे थे। आखिरी ओवर में धोनी ने छक्का भी जड़ा था।”

धोनी एक विश्व स्तरीय मैच फिनिशर हैं। हालांकि, उनको गेंद हिट करने में मुश्किलें आ रही थी। मैक्सवेल ने कहा कि

धोनी ने एक छक्का जड़ते हुए आखिरी ओवर में सात रन बनाए। यह बात भी लोगों का सोचना चाहिए कि ये पल कितना मुश्किल भरा था।”

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से पहला टी20 अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त पर हो गया है।

The post भारतीय दे रहे धोनी को संन्यास लेने की सलाह, तो अब ग्लेन मैक्सवेल ने कही दिल छु जाने वाली बात appeared first on Sportzwiki.