स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर आये दिन कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। अब हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज बल्लेबाज ने आउट होने के बाद बैट मारकर कुर्सी तोड़ डाली। जी हाँ, बिग बैश लीग (BBL 2019) के फाइनल मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान एरॉन फिंच ने रन आउट होने के बाद कुर्सी पर अपना गुस्सा उतारा।
A Bucket Moment to end all Bucket Moments as Finch is run out off Bird's boot!#BBLFinal | @KFCAustralia pic.twitter.com/ewI4i9WTZE
— KFC Big Bash League (@BBL) February 17, 2019
दरअसल, मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मेलबर्न रेनीगेड्स की टीम के बल्लेबाज कैमरन वाइट ने स्ट्रेट ड्राइव शॉर्ट खेला लेकिन गेंद गेंदबाज के हाथ से लगते हुए विकेट पर जा लगी और नॉन स्ट्राइक पर खड़े एरॉन फिंच दुर्भाग्यपूर्ण अंदाज में रन आउट हो गए। जब गेंद विकेट पर लगी तब एरॉन फिंच क्रीज से काफी बाहर थे। दुर्भाग्यपूर्ण अंदाज में रन आउट होने के बाद जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो वहां पड़ी एक कुर्सी पर उन्होंने जोर से बल्ला मारा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर क्रिकेट फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।
Best shot Finch has played all summer #BBLFinal pic.twitter.com/GoZrEvfyyi
— Alex Black (@VirtualAlexB) February 17, 2019
लेकिन आपको बता दें, फिंच की टीम रेनेगेड्स पहली बार बीबीएल का ख़िताब जीत गई। रेनेगेड्स ने पहली पारी में पांच विकेट के नकसान पर 145 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई।
यह भी पढ़े:-
इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले खिलाड़ी
इस खिलाड़ी ने तूफानी पारी खेल रोहित को छोड़ा पीछे, 88 गेंदों पर बना दिए इतने रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन को मिली जगह
Herald