स्पोर्ट्स डेस्क। 14 फरवरी कोपुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल है रहा है। साथ ही कई लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि अभी कुछ समय में बाद होने वाले विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकबाले नहीं खेले जाए। लेकिन इसको लेकर अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और बीसीसीआई ने किसी तरह कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन अगर ज्यादा विरोध होता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
आपको बता दे कि हरभजन सिंह भी पाकिस्तान से मैच न खेलने की अपील कर चुके है। साथ ही अब उनके समर्थन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कहा कि आगामी विश्व कप के एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने से भारत पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने ने कहा है कि भारत का यह विरोध एक मैच के लिए सांकेतिक होना चाहिए या पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल या फाइनल में खेलने की स्थिति में भी भारत को मैदान पर नहीं उतरना चाहिए। उनका कहना की भारत को अब कुछ अहम कदम उठाने होगे ताकि पाकिस्तान सबक ले सके।
सौरव गांगुली ने कहा है कि होने वाले विश्वकप 10 टीम मैदान पर उतरेगी साथ ही सभी एक दुसरे के खिलाफ खेलेगी ऐसे में अगर भारत विश्व कप में एक मैच नहीं खेलता है। आईसीसी के लिए भारत के बिना विश्व कप में जाना काफी मुश्किल होगा। तो ये ज्यादा बड़ा मुद्दा नही होगा इसलिए कुछ अहम निर्णय लेना चाहिए। साथ ही गांगुली ने कहा भारत को पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ देने चाहिए।
ये भी देखें
पार्थिव पटेल के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, भावुक होकर मांगी दुआएं
भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने उड़ाया यात्री विमान, देखिए वीडियो
Herald