Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा के साथ विश्व कप में पारी की शुरुआत करता देखना चाहते हैं शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने इंडिया टुडे को एक बयान दिया है. अपने इस बयान में उन्होंने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है और साथ ही उन्हें विश्व कप 2019 में ओपनिंग कराने की सलाह दी है. शेन वार्न का मानना है, कि शिखर धवन के बदले ऋषभ पंत से भारतीय टीम को पारी की शुरूआत करनी चाहिए.

ऋषभ पंत को रोहित के साथ करनी चाहिए ओपनिंग 

शेन वार्न ने अपने अधिकारिक बयान पर कहा, “मैं जनता हूँ, कि ऋषभ पंत के नाम की बहुत चर्चा है, लेकिन उनके और धोनी के साथ खेलने पर भी लोगो में संशय है. मुझे लगता है, कि भारत के विश्व कप 2019 की प्लेइंग इलेवन में धोनी और ऋषभ पंत दोनों होने चाहिए. मुझे कोई कारण नहीं दिखता, कि मैं ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करू.

वह एक शानदार और प्रतिभाशाली बल्लेबाज है. उससे रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत कराई जा सकती हैं और धोनी मध्यक्रम में खेल सकते हैं.”

एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं भारत के लिए पंत 

शेन वार्न ने आगे अपने बयान में कहा, मुझे पता है, कि शिखर धवन बतौर सलामी बल्लेबाज बहुत अच्छा करते है, लेकिन रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत का बल्लेबाजी करना भारत के लिए बहुत अच्छा हो सकता है. अगर कुछ इस तरह के एक्स फैक्टर और रणनीतियों के साथ जाये, तो आप विपक्षी टीम के आश्चर्यचकित करते हैं.” 

ऋषभ पंत खेले हैं मात्र 3 वनडे मैच 

Bee clematis removed after India-A, England Lions match

आपकों बता दें, कि ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए मात्र 3 वनडे मैच ही अबतक खेले हुए है. उन्होंने अपने खेले तीन वनडे मैचों में भारतीय टीम के लिए 20.5 की औसत से 41 रन बनाये हुए है. वह भारतीय टीम के लिए अबतक 9 टेस्ट मैच और 13 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post शिखर धवन नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा के साथ विश्व कप में पारी की शुरुआत करता देखना चाहते हैं शेन वार्न appeared first on Sportzwiki.