Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश चांडीमल टेस्ट टीम से बाहर, करुणारत्ने नए कप्तान

कोलम्बो
श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए कप्तान दिनेश चांडीमल को दक्षिण अफ्रीका दौरे के किये टेस्ट टीम से ही हटा दिया है और इस दौरे के लिए कप्तानी ओपनर दिमुथ करुणारत्ने को सौंप दी है। श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार चांडीमल को टेस्ट टीम से हटा दिया गया है और अब वह घरेलू क्रिकेट में लौट कर अपनी फॉर्म वापिस हासिल करने की कोशिश करेंगे। चांडीमल ने हाल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की चार पारियों में मात्र 24 रन बनाये थे। अपने पिछले पांच टेस्टों में वह सिर्फ एक अर्धशतक बना पाए हैं। सीनियर आॅफ स्पिनर दिलरुवान परेरा और मध्यक्रम के बल्लेबाज रौशन सिल्वा को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम में कई अनुभवहीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और 17 घोषित खिलाड़ियों में से आठ ने पांच या उससे कम टेस्ट खेले हैं।दो टेस्टों की सीरीज 13 फरवरी को डरबन में शुरू होगी।