Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप: सिंधु फाइनल में पहुंचीं

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार शटरल पीवी सिंधु नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में महिला एकल के फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने सेमीफाइनल में अश्मिता चालिहा को 21-10, 21-20 से हराकर फाइनल प्रवेश किया। अब ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु का सामना स्थानीय खिलाड़ी अश्मिता चालिहा से होगा। वहीं दूसरी ओर, साइना नेहवाल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नेहा पंडित को 21-10, 21-10 से हराकर प्रवेश किया है। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वैष्णवी भाले से होगा।

दूसरी तरफ साइना नेहवाल के पति और साल 2012 के चैम्पियन कश्यप ने बोधित जोशी को 21-18, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अब उनका सामना सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन से होगा। इससे पहले दुनिया के पूर्व 30वें नंबर के खिलाड़ी सौरभ ने बी साई प्रणीत को 21-11, 21-23, 21-18 से हराया। सौरभ ने पिछले साल रूस ओपन और डच ओपन में सुपर 100 खिताब जीते थे। अब सौरभ का सामना क्वालीफायर कौशल धर्मामेर से होना है।

सेमीफाइनल लाइन अप
1. मेन्स सिंगल्स
पी कश्यप v/s लक्ष्य सेन
सौरभ वर्मा v/s कौशल धर्मामेर

2. वुमन्स सिंगल्स
साइना नेहवाल v/s वैष्णवी भाले

आपको जानकारी में बता दें, मौजूदा चैम्पियन साइना नेहवाल ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में ख़राब कोर्ट की वजह से खेलने से मना कर दिया। उन्होंने कोर्ट को देखते ही कहा था कि ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप करीब है और वह इस कोर्ट पर खेलकर जोखिम नहीं उठाना चाहती हैं, लेकिन बाद उन्हें मना लिया गया।

यह भी पढ़े:-

ट्रोल होने के बाद विराट कोहली की खुली आँखे, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन को मिली जगह

43 साल के शोएब अख्तर ने की मैदान पर वापसी की घोषणा, बोले- बच्‍चों अब होगा तेजी से सामना



Herald