Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत विश्व कप में प्रबल दावेदार : सौरव गांगुली

नोएडा
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत को विश्व कप में प्रबल दावेदार बताते हुए कहा कि टीम 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खिताब जीतने के लिये बेहतरीन लय में है। गांगुली ने कहा कि भारत प्रबल दावेदार है, टीम ने पिछले छह-सात महीनों में अच्छा क्रिकेट खेला है। वे विश्व कप के लिये अच्छी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम है, सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिये ही वे टीम में हैं। भारतीय टीम पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरूआत करेगी। इस कार्यक्रम में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी मौजूद थे।