Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी के नाम से जाना जाएगा इस क्रिकेट स्टेडियम का पवेलियन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के महान खिलाड़ी में से एक हैं. भारत ने उनकी कप्तानी में 2007 का टी-20 विश्व कप 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 का चैम्पियंस ट्राफी अपने नाम किया था. धोनी को विश्व के सबसे बेहतरीन कप्तानो में से एक माना जाता है.

धोनी बहुत छोटे शहर रांची से आते हैं. वहां पहले क्रिकेट स्टेडियम नहीं था. लेकिन अब वहां क्रिकेट स्टेडियम बन गया है. और मैच भी होते हैं. आईपीएल में भी वहां क्रिकेट का मैच खेला जाता है. अब झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने बहुत बड़ा फैसला लिया है.

धोनी के नाम इस स्टेडियम का पवेलियन

एससीए स्टेडियम का साउथ पवेलियन अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नाम से जाना जाएगा.ग्राउंड के अंदर एमएस धोनी पवेलियन का बोर्ड भी लगा दिया गया है.लेकिन साउथ जोन के इंट्रेंस पर अभी तक  धोनी का नामकरण नहीं हो पाया.जबकि शुक्रवार को ही नार्थ पवेलियन का नाम जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के नाम से कर दिया गया था.

जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया, 

“29 जुलाई 2018 को लातेहार में हुई एजीएम में यह निर्णय लिया गया था कि नार्थ पवेलियन का नाम अमिताभ चौधरी और  साउथ पवेलियन का नाम धोनी के नाम से जाना जाएगा.जमशेदपुर के बीएस मरुलिया ने एजीएम में प्रस्ताव भेजकर नार्थ जोन का नाम अमिताभ चौधरी के नाम से रखने का आग्रह किया था.”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर की शानदार बल्लेबाजी 

महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर थे. वहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ़ द सीरीज अपने नाम किया. धोनी का विश्व कप खेलना तय माना जा रहा है. कई लोगो का मानना है कि धोनी का ये आखिरी विश्व कप होगा. और इसके बाद वो संन्यास ले लेंगे. ये फैसला उनपर ही छोड़ देना चाहिए.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी के नाम से जाना जाएगा इस क्रिकेट स्टेडियम का पवेलियन appeared first on Sportzwiki.