Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के एक क्रिकेट क्लब में देखने को मिली शर्मनाक हरकत, नतीजा पक्ष में ना मिलने से खिलाड़ियों ने अंपायर को जमकर पीटा

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम के नाम से जाना जाता है, जबकि भारत जैसे बड़े क्रिकेटिंग देश में क्रिकेट को भारत में धर्म की तरह माना जाता है, लेकिन असल में कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्रिकेट जैसे साफ़ सुथरे खेल की छवि को भी ख़राब किया है.

मैदान में अभद्र व्यवहार, खेल के दौरान गेंद से छेड़छाड़ हो या मैच फिक्सिंग हो या मैदान के बाहर सेक्स स्कैंडल्स हो ऐसे कई कारणों से आए क्रिकेट विवादों में रहते हैं. इसी बीच न्यूजीलैंड से भी क्रिकेट को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है.

नतीजा पक्ष में ना मिलने से अंपायर को पीटा

न्यूजीलैंड के क्लब मैच के दौरान नतीजा पक्ष ना देने की वजह से एक क्लब टीम के खिलाड़ियों ने अंपायर को बहुत बुरी तरह से पीट दिया है.

यह शर्मनाक घटना, न्यूजीलैंड के होरोहेनुआ-कापीटी में क्लब परपारामु और वेरोआ के बीच मैच में हुई थी. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया है.

फील्डिंग कर रही वेरोआ क्लब ने अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी. जिसके बाद वेरोआ के खिलाड़ियों ने गुस्से में आकर अंपायर की धुनाई कर दी.

अंपायर पर चलाये लात और मुक्के  

नाम ना बताने की शर्त पर एक चश्मदीद गवाह ने कहा, “फील्डिंग पक्ष के एक खिलाड़ी ने तीन बार अंपायर को लात मारी और नीचे जमीन पर गिराया. अंपायर जब जमीन पर गिर गए, तो अन्य फील्डिंग कर रहे खिलाड़ियों ने भी मुक्के मारे और अंपायर बुरी तरह से घायल हो गया. 

अगर ऐसा सड़क पर होता है तो एक बार के लिए समझ में आता, लेकिन अगर ऐसा मैदान पर होता है तो यह कैसे ठीक है? “मुझे पता है कि किस खिलाड़ी ने लात मारने की शुरूआत की हैं, यहाँ मौजूद सभी लोग जानते है, कि वह  कौन है? वेरोआ के खिलाड़ियों द्वारा की गौ यह बहुत ही शर्मनाक हरकत है. हमले से अंपायर की नाक में गंभीर चोट आई है.”

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी कही ये बात 

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सार्वजनिक मामलों के प्रबंधक रिचर्ड बोक ने कहा, कि होरोवेनुआ-कापीटी क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें पुष्टि की है, कि घटना की अच्छे से जांच होगी.”

रिचर्ड बोक ने आगे कहा, “फिलहाल हम अभी रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, न्यूजीलैंड क्रिकेट में किसी भी प्रकार के शारीरिक हमले को घृणित और पूरी तरह अस्वीकार्य मानता है. आगे टिप्पणी करने से पहले हम जांच के परिणामों की प्रतीक्षा करेंगे.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post न्यूजीलैंड के एक क्रिकेट क्लब में देखने को मिली शर्मनाक हरकत, नतीजा पक्ष में ना मिलने से खिलाड़ियों ने अंपायर को जमकर पीटा appeared first on Sportzwiki.