Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के सवाल पर एमएसके प्रसाद ने दिया ये बयान

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले पूरे साल खराब फॉर्म में थे। इस साल उनका फॉर्म जरुर अच्छा रहा है और वह विश्व कप के लिए टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। इसके साथ ही धोनी के विश्व कप के बाद संन्यास लेने की बात हो रही है। उन्हें पिछले साल टी-20 टीम से भी ड्राप कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक बनाया था। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था।

उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें वनडे सीरीज की दो ही मैच में बल्लेबाजी का मौका मिला। एक मैच में उन्होंने नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी वहीं अंतिम मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और ट्रेंट बोल्ट की शानदार इनस्विंग गेंद पर बोल्ड हो गये।

संन्यास पर मुख्य चयनकर्ता ने दिया बयान

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात हो रही है कि वह विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस बारे में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बयान दिया है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए प्रसाद ने कहा

“हमने निश्चित रूप से इस विषय पर चर्चा नहीं की है. इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले, मुझे नहीं लगता कि विचलित होना बुद्धिमानी है। टीम इंडिया की सभी ऊर्जा विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी करने की ओर अग्रसर हैं|”

विश्व कप हो सकता है आखिरी

मुख्य चयनकर्ता ने ही धोनी के संन्यास की बात को नकार दिया तो लेकिन वह विश्व को के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। धोनी ने 2014 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए अभी तक तीन क्रिकेट विश्व कप खेले हैं। विश्व कप 2007 में जहाँ भारतीय टीम पहले राउंड में ही बाहर हो गयी थी वहीं 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत विश्व विजेता बना था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के सवाल पर एमएसके प्रसाद ने दिया ये बयान appeared first on Sportzwiki.