Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने व शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कोई पछतावा नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने का यह बयान बहुत सुर्ख़ियों में है. जिसमे उन्होंने कहा था, कि पुलवामा हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है.

इसी बीच उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह भी कहा है, कि उन्हें पाकिस्तान के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा से गले मिलने या प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कोई पछतावा नहीं है.

गले मिलने या शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कोई पछतावा नहीं

NAVJOT SINGH SINDHU AND BAZWA

नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण दिया और कहा, “नहीं, मुझे कोई पछतावा नहीं है, कि मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के शपथ ग्रहण समारोह में गया और मैंने वहां पाकिस्तान के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा को गले लगाया.

 यहां तक ​​कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी पाकिस्तान गए और फिर कारगिल युद्ध हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना निमंत्रण के वहां गए. मैं इसलिए गया, क्योंकि मुझे आमंत्रित किया गया था.”

इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, “इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए और हमारे जवानों को मारे जाने से रोकने का एकमात्र तरीका अंतरराष्ट्रीय दबाव है. हालाँकि, कुछ साँप ऐसे हैं, जिन्होंने हमें पीछे से ठोकर मारी है. उन्हें कुचल दिया जाना चाहिए. मैंने कब कहा कि इस कृत्य के पीछे साजिशकर्ताओं और आतंकवादियों को दंडित नहीं किया जाना चाहिए.

इमरान खान की चुप्पी पर कही ये बात 

जब सिद्धू से पुछा गया, कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान इस घटना के बारे में कुछ क्यों नहीं बोल रहे है, तो उन्होंने कहा, “केवल पाकिस्तान के प्रधान मंत्री खान ही जवाब दे सकते हैं, कि उन्होंने पुलवामा हमले की निंदा क्यों नहीं की है. मैं उनकी ओर से कैसे जवाब दे सकता हूं?

हमारे जवानों को हवाई मार्ग से क्यों नहीं ले जाया गया

पीएम नरेंद्र मोदी पर शब्दों का हमला करते हुए सिद्धू ने कहा, “मैं यह भी सवाल करना चाहता हूं कि हमारी सेना की सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया? 3,000 से अधिक जवानों की आवाजाही ने किसी विशेष सुरक्षा जांच को आमंत्रित नहीं किया, जबकि एक शहर एक राजनेता की यात्रा के दौरान रुक जाता है.

हमारे जवानों को हवाई मार्ग से क्यों नहीं ले जाया गया और उनके पास पहुंचने के लिए विस्फोटक से भरे वाहन का प्रबंधन कैसे किया गया? हमारे बलों पर ऐसे सभी हमले हाल के वर्षों में ही बढ़े हैं. अब 56 इंच का सीना कहां है?”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने व शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कोई पछतावा नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू appeared first on Sportzwiki.