Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाजोंग ने चर्चिल की खिताब की उम्मीदों को झटका दिया

शिलांग
अंतिम स्थान पर चल रहे शिलांग लाजोंग ने अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स को मंगलवार को यहां 3-2 से हराकर उलटफेर किया। इस हार के साथ चर्चिल की खिताब की उम्मीदों को झटका लगा है। विजेता टीम की ओर से सैमुअल किन्शी (36वें और 45वें मिनट) ने दो जबकि नाओरेम महेश सिंह (83वें मिनट) ने एक गोल दागा। चर्चिल की ओर से विलिस प्लासा और एंथोनी वोल्फे ने गोल किए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। लाजोंग की जीत से चेन्नई सिटी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। टीम के 14 मैचों में 30 अंक हैं। चर्चिल की टीम के 29 अंक हैं जबकि उसने 16 मैच खेल लिए हैं। शिलांग लाजोंग 15 मैचों में 10 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।