न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया है। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजों ने पहले शानदार गेंदबाजी की और फिर बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी में क्रुनाल पांड्या सबसे सफल रहे वहीं बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने योगदान दिया।
पोस्टर लेकर आई महिला

न्यूजीलैंड और भारत के बीच ऑकलैंड में हुए दूसरे मैच में एक महिला दर्शक हार्दिक पांड्या के लिए पोस्टर लेकर आई थी। इस पोस्टर में वही बयान लिखा गया था जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या को सस्पेंड होना पड़ा था।
इस पोस्टर में लिखा था “पांड्या आज करके आया क्या?” इस पोस्टर का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। लड़की भले ही टीवी पर नहीं दिखी लेकिन मैदान पर आकर्षण का केंद्र रही।
हार्दिक पांड्या से हुई थी गलती

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल करण जौहर के टॉक शो में पहुँचे थे। यहाँ हार्दिक ने महिलाओं को लेकर आई आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।
इस दौरान उन्हीं ने शो पर कहा था कि वन घर वालों को बोलते हैं “आज मैं करके आया था।” इस शो के ऑन एयर होने के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बीसीसीआई द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा “थैंक यू” लोगों ने सोशल मीडिया पर बनाया मजाक
वनडे सीरीज में हुई वापसी

हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले सस्पेंड किया गया था। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच भी नहीं खेल पाए थे। तीसरे मैच से सीरीज में उनकी वापसी हुई थी।
उसके बाद से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बावजूद उनके द्वारा की गई गलती पीछा नहीं छोड़ रही है। अभी उन्होंने भारत में खेलना है और यहाँ लोगों में उन्हें लेकर काफी नाराजगी है। यहाँ भी उनका इसी तरह का विरोध हो सकता है।
देखें वीडियो:
@BCCI @hardikpandya7 #INDvNZ #AskStar #akashvani
@karanjohar @klrahul11 pic.twitter.com/ID9JdByGVo
— Manraj Randhawa (@manrajr9) February 8, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: ऑकलैंड में महिला ने पोस्टर दिखाकर हार्दिक पांड्या का बनाया मजाक, लिखा था कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.
