Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉप्स को पुरूष एकल खिलाड़ियों का भी समर्थन करना चाहिए: भूपति

कोलकाता
भारत के डेविस कप कप्तान महेश भूपति ने शनिवार को कहा कि टेनिस को कभी भी सरकार से ऐसा समर्थन प्राप्त नहीं हुआ जो मुक्केबाजी या कुश्ती को मिला है और उन्होंने टॉप्स की योजना में पुरूष एकल खिलाड़यिों को भी शामिल करने का अनुरोध किया। वर्ष 2020 तोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की युगल जोड़ी को सरकार की टॉप्स योजना में शामिल किया है जिन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। भूपति ने कलकत्ता साउथ क्लब में डेविस कप क्वालीफायर में इटली से भारत को मिली 1-3 की हार के बाद कहा कि मैं जानता हूं कि रोहन और दिविज को टॉप्स में शामिल कर लिया गया है लेकिन एकल खिलाड़ियों को भी इस तरह के समर्थन की जरूरत है। यही सच्चाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को आगे बढ़कर टेनिस खिलाड़यिों की भी मदद करने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि वे काफी खेलों का समर्थन कर रहे हैं। वे हाकी, कुश्ती, मुक्केबाजी की मदद कर रहे हैं लेकिन टेनिस को अभी तक ऐसा सहयोग नहीं मिला है।