Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज भंडारी पर हॉकी-रॉड और लाठी-डडों से हमला, हॉस्पिटल में भर्ती

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व तेज बॉलर और DDCA सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें कई जगह गभीर चोटे आई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आपको बता दें, उनपर यह हमला अंडर 23 टीम के ट्रायल के दौरान हुआ था।

वहीं दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, उनकी तलाश जारी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह का हमला किसी बाहर किये गए खिलाड़ी का है। शायद उस खिलाड़ी को राष्ट्रीय अंडर 23 टूर्नामेंट के लिये संभावित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली होगी, जिसके चलते वह भंडारी जी से गुस्सा हो गया।

आपको बता दें, भंडारी दिल्ली के सेंट स्टीफन मैदान मोरी गेट पर मौजूद थे। भंडारी यहां अंडर 23 टी20 टूर्नमेंट के लिए चल रहे ट्रायल में आए थे। इस ट्रायल के बाद ही टी-20 टीम का चयन किया जाना था। आरोप है कि इस ट्रायल में एक खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ, तो वह सिलेक्शन को लेकर काफी नाराज हो गया और अपने साथियों संग ट्रायल मैच के दौरान ही हॉकी, लाठी-डडों से हमला कर दिया।

इसके चलते ट्रायल मैच बीच में ही रोकना पड़ा और भंडारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। आपको जानकारी में बता दें, दिल्ली क्रिकेट भ्रष्टाचार और अलग-अलग आयुवर्ग में चयन में अनियमितताओं के आरोपों से हमेशा से चर्चा में रहा है। इससे पहले भी खिलाड़ियों के चायल को लेकर खबरे आ चुकी है।

यह भी पढ़े:-

जब धोनी ने किया तिरंगे का सम्मान, दिल छू लेगा वीडियो

IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस

NZ vs IND: रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज



Herald