Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : वहाब रियाज ने सरफराज अहमद को आउट करने के बाद चिढ़ाया, अब गंवाना पड़ सकता है विश्वकप टीम से जगह

पाकिस्तान सुपर लीग का तीसरा मैच क्वेटा ग्लेदियर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया. इस मैच को क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट के अंतर से जीत लिया.

पेशावर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाये थे. इस लक्ष्य को क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने 19.4 ओवर में मात्र 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

वहाब ने सरफराज को आउट करने के बाद चिढ़ाया

इस मैच के दौरान एक बहुत दिलचस्प घटना भी हुई, जिसने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खीचा है. क्वेटा ग्लेदियर्स की पारी का 17वां ओवर वाहब रियाज लेकर आ रहे थे.

उन्होंने अपने इस ओवर की तीसरी गेंद पर क्वेटा ग्लेदियर्स के कप्तान सरफराज अहमद को शार्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे डैरेन सैमी के हाथों कैच कराया.

क्वेटा ग्लेदियर्स के कप्तान सरफराज अहमद को आउट करने के बाद वहाब रियाज ने एक बहुत ही रोचक इशारा किया. उन्होंने सरफराज को देखकर अपनी गर्दन की तरफ हाथ से फिनिश का इशारा किया.

क्वेटा ग्लेदियर्स के कप्तान सरफराज अहमद, पेशावर जाल्मी के तेज गेंदबाज वाहब रियाज के इस इशारे से काफी गुस्से में नजर आये.

यहाँ क्लिक कर देखें वहाब के सरफराज को आउट करने का वीडियो 

https://t.co/Q1A0v5nPgm

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे वहाब रियाज ने सरफराज अहमद को आउट करने के बाद अपने एग्रेशन में इशारा किया.

वहाब को यह इशारा आगे पड़ सकता है भारी 

हालाँकि, उन्हें यह इशारा आगे भारी भी पड़ सकता है, क्योंकि सरफराज अहमद पाकिस्तान के कप्तान है. वहाब के इस इशारे के एक वजह यह भी मानी जा रही है, कि पिछले काफी समय से वहाब रियाज को पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : वहाब रियाज ने सरफराज अहमद को आउट करने के बाद चिढ़ाया, अब गंवाना पड़ सकता है विश्वकप टीम से जगह appeared first on Sportzwiki.