कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अभी तक 40 से ज्यादा जवानों के शहीद हो चुके हैं। यह एक आत्मघाती हमला था बताया जा रहा था, कि काफिले में सीआरपीएफ की करीब दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से अधिक जवान सवार थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी की है।
हरभजन सिंह ने की अपील

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से खास अपील की है। इंडिया टुडे से बात करते हुए दिग्गज स्पिन ने कहा
“मैं केवल इमरान खान को बता सकता हूं कि उन्हें कदम उठाना चाहिए ताकि इन मुद्दों को सुलझाया जा सके और उन्हें कैसे सुलझाया जा सकता है, वह सबसे अच्छा जानते हैं।”
इसे समाप्त करने की जरूरत

हरभजन सिंह आये दिन हो रहे हमलों से काफी आहत है और उन्होंने इसे समाप्त करने की मांग की है। पुलवामा हमले के बाद भी कई छोटे हमले हो चुके हैं। हरभजन सिंह ने आगे कहा
“हम यह समझने के लिए बहुत छोटे हैं कि इन मुद्दों से राजनीतिक रूप से कैसे निपटा जा सकता है। लेकिन इस का अंत होना चाहिए। एक अंत जिसके बाद हमारे एक भी सैनिक को अपनी जान नहीं गंवानी पड़े। क्योंकि हर सैनिक किसी का बेटा या भाई होता है और केवल वही परिवार दर्द को समझ सकता है।”
विश्व कप में नहीं खेलने को कहा

इसके साथ ही हरभजन सिंह चाहते हैं कि भारत विश्व कप में 16 जून को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से नहीं खेले। आज तक के एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। उसके अलावा कई और ऐसी बात कर चुके हैं।
अगर भारत विश्व कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलता तो इसका अंक पाकिस्तान को बिना मैच खेले मिल जायेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पुलवामा हमले के बाद इमरान खान ने दी थी युद्ध करने की धमकी, अब हरभजन सिंह ने दिया ये सलाह appeared first on Sportzwiki.