पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं। इसे लेकर पूरे देश में गुस्सा है और सभी शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ कहा जा रहा है और उसपर आतंकियों को शरण देने के आरोप भी लग रहा है।
शिखर धवन आये सामने

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शहीद के परिजनों की मदद में सामने आये हैं। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों ने से मदद की अपील की है।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा
“पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के साथ हमारी सारी संवेदनाएं है। मैं अपनी ओर से जितना मुझसे से हो सकेगा उतना करूंगा। साथ ही मैं आप सब से भी अपील करता हूं, इस मुश्किल घड़ी में उन परिवारों की मदद के लिए आगे आए।”
गुस्से में है खेल जगत

सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद से पूरे देशवासियों के साथ ही खेल जगह भी गुस्से में है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने तो मैदान में जंग की बात भी कर दी थी।
शिखर धवन ने भी हमले के बाद जवानों के परिवार के लिए दुआ मांगी थी। अब धवन उनकी आर्थिक रूप से उनकी मदद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही अब अन्य खिलाड़ियों से भी ऐसी ही उम्मीद है।
इन खिलाड़ियों ने भी की पहल

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शहीद हुए जवानों के बच्चों को अपने स्कूल में फ्री पढाई देने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये इस बात का ऐलान किया।
इसके साथ ही विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने ईरानी कप में जीत हासिल करने के बाद इनामी राशि को शहीदों के परिजनों को देने का फैसला किया था। फैजल ने कप जीतने के बाद ही इसका ऐलान कर दिया था।
देखें धवन का वीडियो:
This is the least we can do. Jis se jitna ban pade utna zaroor karein. Jai Hind
#standwithforces #pulwama pic.twitter.com/HvzzXi8ERb
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 17, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शहीद जवानों के परिजनों के लिए सामने आए शिखर धवन, कर दिया ये विराट ऐलान appeared first on Sportzwiki.
