14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें देश का 44 बहादुर जवान शहीद हो गये थे। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने ली थी। इसके बाद आज भारतीय एयरफोर्स की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी करवाई की गयी। इसमें जैश ए मोहम्मद के कई ठिकानों पर निशाना साधा गया।
सचिन ने किया ट्वीट

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एयरफोर्स के इस हमले के बाद ट्वीट किया है। सचिन पिछले कुछ दिनों से लगातार मीडिया की खबरों में बने हुए थे। सचिन ने लिखा
“हमारी अच्छाई को कभी हमारी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। मैं भारतीय वायुसेना को सलाम करता हूं, जय हिंद।”
Our niceness should never be comprehended as our weakness.
I salute the IAF, Jai Hind— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 26, 2019
सचिन भी एयरफ़ोर्स का हिस्सा

सचिन तेंदुलकर खुद भी भारतीय एयरफोर्स का हिस्सा हैं। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय वायु सेना की तरफ से ग्रुप कैप्टन के सम्मान से नवाजा गया था। इसके बाद से वह एयरफोर्स के कई कार्यक्रम में देखे जाते हैं।
वह भारतीय क्रिकेट टीम के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें एयरफोर्स की तरफ से यह सम्मान मिला था। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर भारत रत्न पाने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं।
एयरफोर्स ने इन्हें बनाया निशाना

लवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की है। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज 2000 विमानों की मदद से पाकिस्तान के बालकोट में 1000 किलो बमबारी की है।
जानकारी के मुताबिक इस बमबारी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई को सर्जिकल स्ट्राइक 2 माना जा रहा है। इससे सचिन तेंदुलकर समेत पूरा खेल जगह और देश में ख़ुशी की लहर है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एयर स्ट्राइक के बाद सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.
