Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विग्नेश ने सूरज को हराया

चेन्नई
तमिलनाड के विग्नेश वीरभद्रन ने बुधवार को यहां एमसीसी एसआर सुब्रमण्यम स्मृति एआईटीए पुरुष टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग में उलटफेर करते हुए कर्नाटक के दूसरे वरीय सूरज प्रबोध को हराया। वीरभद्रन ने 7-6(1), 6-2 से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में वीरभद्रन का सामना अपने ही राज्य के दक्षिणेश्वर सुरेश से होगा जिन्होंने पिछड़ने के बाद वापसी करने लिए दिल्ली के ऋषि रेड्डी को तीन सेट में हराया। शीर्ष वरीय आंध्र प्रदेश के निकी के पुनाचा ने हरियाण के युवा अजय मलिक को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।