स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुललम ने ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता बिग बैश लीग (BBL) से संन्यास ले लिया है। रविवार (3 फरवरी) को उन्होंने ब्रिसबेन हीट के साथियों के साथ अपना यह फैसला शेयर किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि वो जल्द ही कोचिंग शुरू कर सकते हैं।
37 वर्षीय मैकुलम बताया कि 'मैं साल 2019 में दुनिया के अन्य टी-20 टूर्नामेंट में खेलता रहूंगा और फिर अपना कोचिंग करियर शुरू करुंगा। मैंने अपने क्रिकेट करियर में काफी कुछ सीखा है और मेरे पास जो अनुभव है उस अब दूसरों के साथ बांटने का समय आ गया है।' आपको बता दें, मैकुलमसाल 2011 में BBL से जुड़े थे।
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे हीट के लिए खेलते हुए बहुत अच्छा लगा। टीम के प्रशंसक बेहतरीन हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि वे लगातार हमारा मैच देखने आए और उसका आनंद उठाया। मुझे टीम के साथ जुड़कर काफी अच्छा लगा और मुझे उनकी कप्तानी करने का भी मौका मिला।' बता दें, इस साल मैकुलम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। यह भी बता दें, मैकुलम ने साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। संन्यास के बाद भी वो लगातार क्रिकेट खेलते रहे।
यह भी पढ़े:-
AUS vs SL: स्टार्क के तूफान में उड़ा श्रीलंका, दूसरा टेस्ट 366 रनों से जीता
81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने रोका पाकिस्तान के जीत का सिलसिला, मिलर ने खेली धमाकेदार पारी
Herald