Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैथ्यू हेडन ने कहा, हार्दिक पांड्या से बेहतर खिलाड़ी हैं मार्कस स्टोइनिस 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आ गयी है. अभी कुछ दिन पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर जाकर उनको उन्हीं की धरती पर पटखनी दे चुकी है. अब ऑस्ट्रेलिया टीम भारत से बदला लेना चाहेगी.

विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी वनडे सीरीज होगी. अब ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बारे में कुछ बयान दिया है.

पैट कमिंस शिखर धवन के लिए बनेंगे परेशानी 

ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टेस्ट खेलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी को लगता है कि, ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस दोनों देशों के बीच आगामी वनडे और टी20 सीरीज में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को  परेशान करेंगे.

युजवेंद्र चहल ग्लेन मैक्सवेल को देंगे कड़ी टक्कर 

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को कड़ी टक्कर देगा. टी-20 टीम में कुलदीप यादव टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह मयंक मार्कंडेय को टीम के साथ जोड़ा गया है.

हार्दिक पांड्या से बेहतर है मार्कस स्टोइनिस 

“स्टोइनिस विश्व स्तरीय हरफनमौला के तौर पर उभर रहे हैं. वह दुर्भाग्यशाली हैं कि उन्हें ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. वह एक स्तरीय खिलाड़ी हैं, हालांकि हार्दिक भी अच्छे खिलाड़ी हैं”

“स्टोइनिस ने अपने खेल के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है जिससे वह अपने देश के लिए मैच जीत रहे हैं.हार्दिक के पास भी यही जिम्मेदारी है लेकिन मुझे लगता है कि स्टोइनिस बेहतर खिलाड़ी हैं”

ऑस्ट्रेलिया भारत से ये सीरीज खेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने वाला है. वहीं भारत कि विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज होगी. अब भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलता देखेंगे. उसके बाद सीधा विश्व कप.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मैथ्यू हेडन ने कहा, हार्दिक पांड्या से बेहतर खिलाड़ी हैं मार्कस स्टोइनिस  appeared first on Sportzwiki.