पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (83) के तूफानी अर्धशतक से मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पांचवे और निणार्यक वनडे में सात विकेट से पराजित पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीत ली.
पाकिस्तान ने ओपनर फखर जमान (70) के शानदार अर्द्धशतक और आठवें नंबर के बल्लेबाज इमाद वसीम की नाबाद 47 रन की आक्रामक पारी से 50 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन बनाए थे.
मेजबान टीम को रोकने के लिए पाकिस्तान का यह स्कोर काफी नहीं रहा. दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 241 रन बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली. दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले पाकिस्तान से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी. दोनों टीमें अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी.
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने बीच मैदान पर की ये घटिया बात

और इन सब के बीच, फखर ने कुछ ऐसे शब्द कहे, जिसे सुन आपको अच्छा नहीं लगेगा. मैच के दौरान, पाकिस्तान को कगिसो रबाडा द्वारा फेंके गए बारहवें ओवर में स्कोर 62 रन पर 1 विकेट था. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ओवर को समाप्त करने के लिए एक शानदार डिलीवरी फेकी. यह थोड़ा धीमा गेंद था. जो गेंद फखर को समझ नहीं आई.
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज गेंद पर शॉट लगाना चाह रहे थे. लेकिन वो गेंद नहीं समझ पाएं. इसके बाद जो उन्होंने कहा, वो हम बता नहीं सकते. या लिख नहीं सकते आप खुद इस वीडियो में देख ले.
यहाँ देखें वीडियो
Funny language used by Fakhar Zaman!
MUST WATCH! Fakhar Zaman just nailed it.
Posted by Cricout on Wednesday, 30 January 2019
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी.
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को इस वजह से किया गया है बैन

इस टिप्पणी को विकेट पर लगे माइक्रोफोन से सुना गया था. सरफराज ने ऑलराउंडर फेलुकवायो की रासी वान डेर दुसान के साथ मैच विजेता साझेदारी के दौरान उर्दू में यह टिप्पणी की थी. 37वें ओवर के दौरान सरफराज ने विकेट के पीछे से फेलुकवायो को लेकर कहा था, ‘अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज?
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने बीच मैदान पर की ऐसी घटिया बात appeared first on SportzWiki Hindi.