Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे रैंकिंग शीर्ष पर, जाने अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे रैंकिंग शीर्ष पर बनी हुई हैं, जबकि कप्तान मिताली राज सोमवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गई है.

774 रेटिंग अंक के साथ, स्मृति मंधाना पहले स्थान पर बनी हुई है. उनके पीछे ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ी एलिसा पैरी और मेग लेग्निंग है.

मंधाना और राज को छोड़कर टॉप-10 में कोई भारतीय नहीं 

Smriti Mandhana won the title of best player of the year

न्यूजीलैंड के एमी स्टरथवेट चौथे पायदान पर है. स्मृति मंधाना और राज को छोड़कर, सूची के शीर्ष दस में अन्य कोई  भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं. हालांकि, शीर्ष 20 में दो अन्य भारतीय हैं – दीप्ति शर्मा, जो 17वें स्थान पर है. वहीं हरमनप्रीत कौर 19वें स्थान पर है.

टॉप-10 गेंदबाजो में तीन भारतीय 

गेंदबाजों में, अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी तीसरे स्थान पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं. पाकिस्तान की सना मीर इस सूची में सबसे आगे नंबर-1 स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के मेगन स्कट दूसरे स्थान पर हैं.

शीर्ष दस में झूलन गोस्वामी के अलावा भी दो अन्य भारतीय गेंदबाज है. दीप्ति शर्मा और पूनम यादव क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर है.

दीप्ति ऑलराउंडरों की सूची में अपने करियर की बेस्ट नंबर-3 रैंकिंग पर है. वहीं एलिसा पैरी वनडे में ऑलराउंडरों की सूची में सबसे आगे हैं.

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 वनडे महिला बल्लेबाजों की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 स्मृति मंधाना 774
2. एलिसा पैरी 719
3. मेग लेग्निंग 715
4. एमी सेथरवेट 714
5. मिताली राज 709
5. टेमी बीमाउंट 706
7. सूजी बेट्स 703
8. स्टेफनी टेलर 695
9. निकोल बोल्टन 676
10. चमारी अटापट्टू 673

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 वनडे महिला गेंदबाजो की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. सना मीर 718
2. मेघन स्कट 707
3. झूलन गोस्वामी 685
4. जैस जोनासन 680
5. मरिजाना काप 678
6. शिब्नाम इस्माइल 663
7. केथ्लिन ब्रंट 643
8. दीप्ती शर्मा 635
9. पूनम यादव 634
10. एलिसा पैरी 623

यहाँ देखे अपडेट वनडे महिला ऑलराउंडर की टॉप-5 रैंकिंग 

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. एलिसा पैरी 447
2. स्टेफनी टेलर 414
3. दीप्ती शर्मा 397
4. डान वान निकर्क 388
5 सना मीर 300

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे रैंकिंग शीर्ष पर, जाने अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग appeared first on Sportzwiki.