Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नडाल सीधे सेटों में जीत के साथ दूसरे दौर में

एकापुल्को (मैक्सिको)
रफेल नडाल ने सीधे सेटों में जीत के साथ यहां मैक्सिकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।    पिछले महीने आस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ हार के बाद पहले टूर्नामेंट में खेल रहे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 6-3, 6-3 से हराया।    सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल अगले दौर में आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से भिड़ेंगे जिन्होंने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 6-3, 7-5 से हराया।    अमेरिका के तीसरे वरीय जान इस्नर ने भी फ्रांस के एड्रियन मनारिनो के खिलाफ 6-3, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की।