Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव ने आज ही के दिन बनाया था ये खास रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा था पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना ​पहला विश्वकप हरियाणा हेरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव की अगुवाई में जीता था। भारतीय टीम के इस हरफनमौला खिलाड़ी और टीम इंडिया के कप्तान ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान के लिए आज का दिन बहुत खास है। क्योंकि टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने आज ही के दिन एक खास रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की थी। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल ने 8 फरवरी 1994 को 432 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया था। कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ये खास उपलब्धि हासिल की थी। कपिल ने श्रीलंका के हसन तिलकरत्ने को संजय मांजरेकर के हाथों कैच कराकर ये खास उपलब्धि हासिल की।

आज से 25 साल पहले ही कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 432वां विकेट ले​कन न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। भारतीय टीम के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट क​रियर में टेस्ट मैचों में 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट के अलावा 5248 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। क्रिकेट के मैदान में खास प्रदर्शन करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी पर अब एक बॉयोपिक भी बन रही है। इस बॉयोपिक का नाम 83 है। जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाते पर्दे पर नजर आएंगे। ये फिल्म कपिल देव के जीवन पर आधारित है।