स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत में महिला फुटबॉल टीम के लिए गोल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। साथ ही इसकी धमाकेदार शुरुआत करते हुए भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गोल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में ही ईरान को 1-0 से हराकर इस टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है। माना जा रहा है कि भारत सभी टीमों की सूची में एक महत्वपूर्ण टीम है साथ ही भारत में महिला फुटबॉल को बढ़ाने के लिए इसका आयोजन काफी अहम है।
5⃣wins in a row
— Indian Football Team (@IndianFootball) February 9, 2019
straight clean sheets
points in the bag #ShePower #BackTheBlue #IndianFootball #HeroGoldCup pic.twitter.com/eJSfD9OiQS
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम और ईरान महिला फुटबॉल टीम के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया। साथ ही भारत ने इस मैच में जीत के साथ ही गोल्ड कप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। आपको बता दे कि इस मैच में जीत के साथ ही ये भारतीय महिला फुटबॉल टीम की लगातार पांचवीं जीत है। इससे पहले भारतीय महिला फुटबॉल टीम हांगकांग और इंडोनेशिया लगातार चार मैच जीते थे।
शनिवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले दूसरा हाफ शुरू होते ही भारत ने अपना खाता खोल दिया। अंजु ने इस बार 48वें मिनट में गोलकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच में और कोई गोल नहीं हो सका और भारत ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। माना जा रहा है कि आगे भी अन्य मुकाबलों में भारतीय टीम ने इस का ही प्रदर्शन करती रहेगी।
ये भी पढ़े:
अमित भंडारी पर हमला करने वाले क्रिकेटर पर DDCA ने लगाया आजीवन प्रतिबंध
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये विश्व रिकॉर्ड बना लेंगे एमएस धोनी, जानिए
विराट कोहली महान खिलाड़ी बनने की ओर: कुमार संगकारा
Herald