Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमोदिनी को हराकर चांदनी फाइनल में

मुंबई
शीर्ष वरीय चांदनी श्रीवास्तव ने तीसरी वरीय अमोदिनी नाईक को हराकर अंडर 14 लड़के और लड़कियों के अखिल भारतीय रैंंिकग सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के लड़कियों के एकल फाइनल में जगह बनाई। तेलंगाना की 12 साल की चांदनी ने गुरुवार को एमएसएलीए कोर्ट पर कर्नाटक की अमोदिनी को 6-2, 2-6, 6-0 से हराया। फाइनल में चांदनी का सामना महाराष्ट्र की दूसरी वरीय रूमा गाइकाइवारी से होगा जिन्होंने अपने ही राज्य की काइरा शेट्टी को सेमीफाइनल में 1-6, 7-5, 6-2 से हराया। लड़कों के एकल वर्ग में महाराष्ट्र के तीसरे वरीय मानस धामने ने दूसरे वरीय मनन नाथ को 6-1, 6-1 से हराया। फाइनल में वह आठवें वरीय आर्यन शाह से भिड़ेंगे जिन्होंने चौथे वरीय काहिर वरिक को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।