Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऋषभ पंत ने मैच में खेला एक हाथ से ऐसा शॉट देख दूसरे छोर पर खड़े धोनी हुए हैरान

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी-20 में शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन आज भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 158 रनों पर ही रोक दिया. क्रुणाल पांड्या ने मैच में तीन विकेट झटके और उनको मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया.

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने आई. तब सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ दिया. वहीँ शिखर धवन ने भी 30 रनों की पारी खेली. इनके आउट होने के बाद ऋषभ पंत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आएं. और बेहतरीन बल्लेबाजी करी. उन्होंने 40 रन सिर्फ 28 गेंदों में बना दिए. इस दौरान उन्होंने एक अजीबो गरीब शॉट खेल दिया.

ऋषभ पंत का ये शॉट हैरान करने वाला था 

पंत भारतीय टीम को धीरे-धीरे जीत की ओर ले जा रहे थे.तभी टीम साउदी की एक गेंद पर उन्होंने एक हाथ से ही छक्का जड़ दिया. देखने वाले इस शॉट को देखते रह गए. बता दें, आईपीएल में भी ये खिलाड़ी ऐसे शॉट लगा देता था. उनके इस मैच से पहले अजीबो गरीब शॉट लगाने की वजह से लोगों ने इनकी काफी आलोचना भी की थी.आप भी ये शॉट देखकर हैरान रह जाएंगे.

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पंत का ये शॉट देखकर खुद को रोक नहीं पाए और ऋषभ पंत को समझाने के लिए उनके पास पहुंच गये.

यहाँ देखें वीडियो 

भारतीय टीम में इस समय इस खिलाड़ी को विश्व कप का दावेदार माना जा रहा है. पिछले मैच में उनके प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे थे. लेकिन इस मैच में उन्होंने सारे आलोचकों को करारा जवाब दिया है. इसी के साथ उन्होंने विश्व कप के लिए भी अपनी जगह पर चयनकर्ता को सोचने के लिए मजबूर किया है.

भारतीय टीम अब सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है. आखिरी मैच अब दोनों टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला साबित होने वाला है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो: ऋषभ पंत ने मैच में खेला एक हाथ से ऐसा शॉट देख दूसरे छोर पर खड़े धोनी हुए हैरान appeared first on Sportzwiki.