Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की अनुष्का के साथ खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिलहाल छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं और अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ समय बिता रहे हैं। विराट ने शुक्रवार को अनुष्का के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें दोनों एक दूसरे को बाहों में थामे नजर आ रहे हैं।  विराट ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। विराट इसमें काली टीशर्ट पहने दिख रहे हैं जबकि अनुष्का ने सफेद टीशर्ट पहनी है। विराट और अनुष्का की इस तस्वीर को करीब 1 लाख लोगों ने लाइक किया है। 

विराट को न्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम 2 वनडे और पूरी टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यू जीलैंड को शुरुआती 3 वनडे में हराकर सीरीज पर कब्जा किया था। 

रोहित शर्मा फिलहाल विराट की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। भारत को न्यू जीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। विराट अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे।