भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले दो महीने से अपनी चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से बाहर है.
हालाँकि, वह अपनी चोट से रिकवरी कर चुके हैं और अब जल्द ही एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटने को तैयार है. वह एक बार फिर से जल्द ही क्रिकेट में के मैदान में दिख सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच के दौरान हो गए थे चोटिल

बता दें, कि उनका नाम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम में था, लेकिन नवंबर के अंत में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके पैर पर चोट लग गई थी.
उनका पैर बुरी तरह से मुड़ गया था और तब से वह क्रिकेट के एक्शन से दूर है. उन्होंने सीए इलेवन के खिलाफ इस अभ्यास मैच की पहली पारी में 66 रन की शानदार पारी खेली थी. हालाँकि, बुरी तरह पैर मुड़ने की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे.
सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी से कर सकते हैं वापसी

19 वर्षीय युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 21 फरवरी से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से वापसी कर सकते हैं.
दरअसल, अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति दो दिन के भीतर सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम का ऐलान करने वाली हैं और इस टीम में पृथ्वी शॉ को जगह मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
ऐसा रहा है अबतक पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर

बता दें, कि पृथ्वी शॉ का लिस्ट ए करियर और आईपीएल करियर भी शानदार रहा हैं. पृथ्वी ने अपने लिस्ट ए करियर के 26 मैचों में 40.2 की औसत से व 114.3 के स्ट्राइक रेट से 1045 रन बना चुके हैं. वहीं आईपीएल में उन्होंने 27.22 की औसत से व 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाये हुए हैं.
वह अबतक भारत के लिए 2 टेस्ट में 118.5 की औसत से 237 रन बना चुके हैं. वह अपने टेस्ट डेब्यू में शतक भी लगा चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से वापसी कर सकते हैं पृथ्वी शॉ appeared first on Sportzwiki.