Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, ये दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नहीं आ रहे भारत दौरे पर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने हाल ही में कंगारू दौरा किया। कंगारू दौरे पर भारतीय टीम ने करीब 70 साल बाद टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। लेकिन अब कंगारू टीम भारत दौरे पर आ रही है।

आपको बता दें कि कंगारू टीम भारत दौरे पर 2 टी20 मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरूआत 24 फरवरी को होगी। 24 फरवरी को भारत और कंगारू टीम के बीच 2 टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इसी बीच आपको बता दें कि भारत दौरे पर आने वाली कंगारू टीम के 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

इसी बीच आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही कि भारतीय दौरे पर आने वाली कंगारू टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को नहीं चुना गया है। क्योंकि कंगारू टीम का ये दिग्गज गेंदबाज इस समय मांसपेशियों की चोट से परेशान है। वहीं स्टार्क के अलावा जोश हेजलवुड भी इंजरी के कारण दौरे पर नहीं आ रहे है। ऐसे में भारत के लिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि भारतीय टीम कंगारू दौरे के बाद अब न्यूजीलैंड पर गई हुई हैं। भारतीय टीम ने कीवी दौरे पर 5 वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से मेजबान टीम को रौंदा। उसके अब दोनों टीमें 1-1 टी20 मैच जीतकर बराबरी पर है।

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हेंड्सकोंब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल, जे. रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जंपा और डार्सी शॉर्ट।