Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

ढ़ाका
बंगलादेश के चोटी के आॅलराउंडर शाकिब अल हसन उंगली की चोट के कारण अगले सप्ताह से न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। शाकिब को शुक्रवार को हुए बंगलादेश प्रीमियर लीग के फाइनल के दौरान उंगली में चोट लग गयी थी। शाकिब ढाका डायनामाइट के कप्तान हैं और फाइनल के दौरान उन्हें कोमिला विक्टोरियन टीम के खिलाड़ी तिषारा परेरा की गेंद पर बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गयी थी। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ देबाशीष चौधरी ने कहा कि मैच के बाद एक्स-रे किया गया था और रिपोर्ट में उनके बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। चोटिल जगह को लगभग तीन सप्ताह तक स्थिर रखना होगा उसके बाद ही स्थिति का आकलन किया जा सकता है। उंगली में फ्रैक्चर के कारण शाकिब 13 फरवरी से नेपियर में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। वनडे सीरीज के अलावा बंगलादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।