भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. अब दोनों टीमों के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इसी सीरीज के चलते दोनों टीमों के मिलाकर उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जो इस टी-20 सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीत सकते हैं.
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक शानदार ओपनर बल्लेबाज है. वह टी-20 क्रिकेट में अबतक सबसे ज्यादा 4 शतक लगा चुके हैं. रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में और ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज साबित होते हैं. वह इस सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार होंगे.
कॉलिन मुनरो

कॉलिन मुनरो टी-20 क्रिकेट के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज है. वह टी-20 क्रिकेट में लम्बी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं. कॉलिन मुनरो अबतक टी-20 क्रिकेट में कुल 3 शतक लगा चुके हैं.
वह वनडे सीरीज में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, लेकिन एक टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी होने के नाते वह भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के प्रबल दावेदार है.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव की घुमती हुई गेंदों को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. वह एक विकेट टेकिंग गेंदबाज है और भारतीय टीम को हर मैच में विकेट दिलाते हैं अगर कुलदीप यादव अपना शानदार फॉर्म इस टी-20 सीरीज में भी जारी रखते हैं, तो वह निश्चित रूप से ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीत सकते हैं.
जिमी निशम

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी निशम का फॉर्म शानदार है. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. वह टीम के लिए कुछ ओवर गेंदबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं. अपनी ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर वह भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीत सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार भी अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीत सकते हैं. वह जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. वह भारतीय टीम को नई गेंद से विकेट दिलाने में भी सक्षम है. वहीं डेथ ओवर में भी वह शानदार गेंदबाजी करते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में यह पांच खिलाड़ी बन सकते हैं ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’, पहला सबसे बड़ा दावेदार appeared first on Sportzwiki.