Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांड्या, राहुल और करण के खिलाफ जोधपुर में हुआ केस दर्ज, बढ़ी मुश्किलें

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भले ही क्रिकेट खेल रहे हो, लेकिन महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले उनकी मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई है। हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल के अलावा मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में मामला दर्ज हुआ है। टीवी शो 'कॉफी विद करण' के दौरान महिलाओं के लिए आपत्तिजनक कॉमेंट्स के चलते तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक न्यूज़ एजेंसी के ट्विटर से केस दर्ज की जानकारी मिली है। ट्विटर के अनुसार, हार्दिक पांड्या, राहुल और करण जौहर के खिलाफ जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। पिछले साल दिसंबर में हार्दिक पांड्या और राहुल टीवी शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे।' वहां उन्होंने महिलाओं आपत्तिजनक कॉमेंट किया था।

जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे से वापस बुला लिया था और फिर बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को सस्पेंड करके उनके खिलाफ जांच की थी। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद सस्पेंशन हटा लिया गया। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच से वापसी की, पर राहुल को ख़राब फॉर्म के चलते टीम से बाहर बैठा दिया गया। केएल राहुल इन दिनों इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ इंडिया ए टीम का हिस्सा है। उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ तीन पारियों में कुल 55 रन बनाए।

यह भी पढ़े:-

IND vs NZ 1st T20: टीम में इन बदलाव के साथ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम

AUS vs SL: स्टार्क के तूफान में उड़ा श्रीलंका, दूसरा टेस्ट 366 रनों से जीता

81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक



Herald