रणजी विजेता विदर्भ और शेष भारत के बीच खेले जाने वाली ईरानी ट्रॉफी की आज शुरुआत हो चुकी है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम स्टेडियम पर शेष भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विदर्भ ने गत ईरानी ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था। अनुभवी वसीम जाफर को इस मैच के लिए टीम में मौका नहीं मिला।
पहले दिन सिमटी शेष भारत की पारी

शेष भारत की टीम में एक से बढकर एक बल्लेबाज थे। इसके बावजूद उनकी पारी आज दिन के अंतिम ओवर में 330 रनों पर सिमट गयी। हनुमा विहारी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 114 रन बनाये।
उसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 95 रनों की पारी खेली लेकिन अन्य को बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। रणजी विजेता विदर्भ के गेंदबाजों ने उमेश यादव की गैरमौजूदगी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए शेष भारत की पारी समाप्त कर दी।
दोनों हाथों से की गेंदबाजी

क्रिकेट का खेल तेजी से बदल रहा है और बल्लेबाज नये गेंद शॉट का खेल रहे हैं। गेंदबाजी में भी उसी तरह गेंदबाज नये- नये तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं। ईरानी ट्रॉफी के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
विदर्भ के स्पिन गेंदबाज अक्षय कर्णेवार ने शेष भारत की पहली पारी में दोनों हाथों से गेंदबाजी की। वह मुख्य रूप से बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज के सामने दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी की।
विकेट भी चटकाया

आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा रह चुके अक्षय कर्णेवार ने आज शेष भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पवेलियन भी भेजा। अय्यर के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन बल्लेबाजी करने आये। उनके आते ही अक्षय कर्णेवार ने दाहिने हाथ से गेंदबाजी शुरू कर दी।
इसे पहले श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज कामिंदु मेंडिस ने भी दोनों हाथ से गेंदबाजी की थी। वह कई बार ऐसे गेंदबाजी करते देखे जा चुके हैं।
देखें वीडियो:
— Harami Launde (@HaramiLaunde) February 12, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: अक्षय कर्णेवार ने ईरानी ट्रॉफी में की दोनों हाथों से गेंदबाजी appeared first on Sportzwiki.