Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा हमले के बाद विश्व कप में भारत-पाक मुकाबलें को लेकर आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

15 फरवरी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें मे आतंकियों ने एक कारराना हरकत को अंजाम तक पहुंचा। आतंकियों ने एक विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ सुरक्षा बलों के काफिले के बीच टकरा दी जिसमें हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हुए।

आतंकियों की कायराना हरकत के बाद पूरे भारत में गुस्से की लहर

आतंकियों की इस शर्मनाक और नापाक हरकत के बाद पूरे भारत में रोष व्याप्त है और आतंकियों के खिलाफ तुरंत प्रवाह से कार्यवाही की मांग की जा रही है।

आतंकवादियों के द्वारा की गई इस बहुत ही घटिया हरकत के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा नजर आ रहा है। जहां एक तरफ कई क्रिकेटरों ने इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग का भारत में प्रसारण भी रोक दिया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है लोगों की साफ तौर पर नाराजगी

पाकिस्तान सुपर लीग का भारत में प्रसारण रोकने के साथ ही मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटाया गया है। इसको लेकर अब आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला ने अपना पक्ष रखा है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, इमरान खान का फोटो हटाया जा रहा है या एमएफएन का दर्जा रद्द किया है लोगों की नाराजगी है और प्रतिक्रिया उचित है।

विश्व कप में पाकिस्तान से खेलने पर करेंगे सरकार के फैसले का इंतजार

राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि मैंने हमेशा ही कहा है कि खेल राजनीति से ऊपर है, लेकिन अब ये खेल संबंधों को भी बाधित करेंगा। जब तक कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को रोका नहीं जाता।

इसके साथ ही इंग्लैंंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलें को लेकर भी राजीव शुक्ला ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अब हम नहीं कह सकते कि क्या हम विश्व कप में पाकिस्तान से खेलेंगे क्योंकि ये बहुत दूर है लेकिन हमारी नीति और स्थिति बहुत स्पष्ट है, हम सरकार के निर्णय का इंतजार करेंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post पुलवामा हमले के बाद विश्व कप में भारत-पाक मुकाबलें को लेकर आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला का बड़ा बयान appeared first on Sportzwiki.