Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: पत्नी साक्षी के साथ पहली बार धोनी किसी टीवी विज्ञापन में आए नजर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 37 साल के हो चुके हैं. लेकिन अभी कुछ दिन पहले हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब ले है. विश्व कप में इस खिलाड़ी के अनुभव की जरूरत कई दिग्गज खिलाड़ियों महसूस की है. और इस खिलाड़ी को टीम में रखने की बात कही है.

हम भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान को कई टीवी के विज्ञापन में देख चुके हैं. अब इनकी वाइफ साक्षी भी पहली बार इस खिलाड़ी के साथ किसी एड में नजर आएंगी.

कैसा है विज्ञापन? 

एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए टीवी विज्ञापन में टूथपेस्ट ब्रांड के लिए स्क्रीन स्पेस साझा किया है. विज्ञापन में धोनी उस समय के बारे में बात करते हैं, जब उनकी बेटी जीवा चार साल पहले पैदा हुई थी, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होने की वजह से वो अपनी पत्नी के साथ नहीं थे.

विज्ञापन में धोनी कहते हैं 

जब जीवा हुई थी, मैं वहां नहीं था, उस समय यह अधिक महत्वपूर्ण था कि मैं टीम के साथ रहूं. मैं बस मुस्कुराया और देश के नौकरी के लिए तैयार हो गया.

ये उस समय की बात है जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में भारत के 2015 विश्व कप अभियान के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. और साक्षी ने जीवा को जन्म दिया था.
 

यहाँ देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरिज के पहले रोमांचक मैच में भारत तीन विकेट से हार गया. इस मैच में एमएस धोनी 78.38 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर एक छक्‍के की मदद से केवल 29 रन बना सके. जिसके बाद धोनी की जमकर आलोचना हो रही है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: पत्नी साक्षी के साथ पहली बार धोनी किसी टीवी विज्ञापन में आए नजर appeared first on Sportzwiki.