Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन रोहित, विराट जो कारनामा नहीं कर पाएं वो कारनामा कर दिखाया इस बल्लेबाज ने...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बीते कल सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में ऐसी तूफानी शतकीय पारी खेल अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने वो कारनामा कर दिखाया जो, धोनी, रोहित, शिखर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया।

मुंबई की ओर से सिक्किम के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 147 रन की शतकीय पारी खेल टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। श्रेयस अय्यर ने अपनी शतकीय पारी में केवल 55 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 7 चौके लगाए।

इसके साथ ही श्रेयस अय्यर टी-20 की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिषभ पंत के नाम था। ऋषभ पंत ने ये रिकॉर्ड आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 128 नाबाद रन बनाए थे। साथ ही सबसे खास बात ये हैं कि ये दोनों तूफानी बल्लेबाज आईपीएल में एक टीम दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान में खेलते है।

श्रेयस अय्यर की इस तूफानी पारी के बदौलत मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में सिक्किम के खिलाफ 4 विकेट पर 258 रन बनाए। लेकिन आपको एक बात और बता दें कि अगर मुंबई की टीम इस मैच में 6 रन और बना लेती तो उसके नाम किसी भी टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हो जाता लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने अपनी इस तूफानी पारी के बदौलत 2019 के विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अय्यर ने अभी तक अपने करियर में 6 वनडे मैच खेले है और 210 रन बनाए है।