Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने तिरंगे का ऐसे रखा सम्मान, मैदान में घुसे फैन ने माही के पोछे पैर

 
हेमिल्टन     
    
न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेले गए निर्णायक टी-20 सीरीज में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लक्ष्य से दूर रह गई और मुकाबला 4 रनों से गंवा बैठी. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने 300वें टी-20 मैच को यादगार बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. 37 साल के धोनी सस्ते में (2 रन) लौट गए, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वायरल हो चुके वीडियो के जरिये अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है.

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक भारतीय प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस आया. वह सीधे धोनी की ओर भागा और उनके करीब पहुंच गया. इसके बाद उस फैन ने घुटने के बल बैठकर अपने कुर्ते से धोनी के दोनों जूते (पैर) पोछे.
 
इस दौरान धोनी का ध्यान उस प्रशंसक की तरफ नहीं, बल्कि उस तिरंगे पर था, जिसे अपने हाथ में रखकर वह उनके पैर छू रहा था. धोनी ने उसके हाथ से तिरंगा लेकर अपने पास रख लिया और उस 'भावुक' प्रशंसक को वहां से जल्दी निकलने को कहा.

धोनी का क्रेज उनके प्रशंसकों पर सिर चढ़कर बोलता है. ऐसा कई बार देखा गया है, जब प्रशंसकों ने धोनी के पैर छूने के लिए मैदान के अंदर दौड़ लगाई.