Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरसीबी के घरेलू खिलाड़ियों का होगा यो यो टेस्ट

बेंगलुरू
रायल चैलेंजर्स बेंगलूर का पांच दिवसीय अनुकूलन शिविर शुरू हो गया है जिसमें मुख्य रूप से उसके घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं। शिविर में आठ खिलाड़ी पहुंच गये हैं जिनमें बंगाल के 16 साल के प्रयास राय बर्मन, रणजी ट्राफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले मिलिंद कुमार, उत्तर प्रदेश के कप्तान अक्षदीप नाथ, मुंबई के आलराउंडर शिवम दुबे, दिल्ली के बल्लेबाज हिम्मत सिंह और तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया, तमिलनाडु के वाशिंगटन सुंदर और कर्नाटक के देवदत्त पड्डिकल शामिल हैं। टीम के दो कोच गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा खिलाड़ियों की प्रगति पर निगरानी रखेंगे। इन खिलाड़ियों की फिटनेस का पता करने के लिये यो यो टेस्ट किया जाएगा।