Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, कप्तान की छुट्टी, ये होंगे नये कप्तान

श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है। टीम वहां दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा कर दी गयी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 13 फरवरी से किंग्समीड डरबन में खेला जायेगा। वहीं दूसरा मैच 21 फरवरी से पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जायेगा। श्रीलंका की टीम पीछे काफी समय से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है।

नये कप्तान का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के कप्तान रहे दिनेश चांदीमल को ड्रॉप कर दिया गया है। दोनों मैच में वह लगातार फ्लॉप रहे थे और चार पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले थे।

उनकी जगह पर सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को 17 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। करुणारत्ने को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पैट कमिंस की गेंद सिर पर लग गयी थी।

ऑलराउंडर की तीन साल बाद वापसी

श्रीलंका की टीम में ऑलराउंडर मिलिंदा सिरिवार्दाना की तीन साल बाद वापसी हुई है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और हाथ के ही बल्लेबाज मिलिंदा ने अपना आखरी टेस्ट मैचमई 2016 में खेला था।

इसके साथ ही टीम में तीन नए खिलाड़ियों को मौका मिला है जिसमें बल्लेबाज ओशादा फर्नांडो, तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एम्बुलडनिया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था।

एंजलो मैथ्यूज चोटिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले एंजलो मैथ्यूज अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। उनका टीम में शामिल नहीं होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है। वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

इस प्रकार है श्रीलंका टीम:

दिमुथ करुणारत्ने (सी), निरोशन डिकवेला, लाहिरु थिरिमाने, कौशल सिल्वा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, मिलिंडा सिरिवर्दाना, धनंजया डी सिल्वा, ओशादा फर्नांडो, एंजेलो परेरा, सुरंगा लकमल, कसुन राजिथा, विश्वा फर्नांडो,चामिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज, लक्षण संदकन, लसिथ एम्बुलडनिया

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, कप्तान की छुट्टी, ये होंगे नये कप्तान appeared first on Sportzwiki.